अयोध्या के लिये ज्यादा ट्रेन चलायेंगे: सिन्हा
20-Dec-2023 07:18 PM 4500
अयोध्या, 20 दिसम्बर (संवाददाता) रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या मेंं बढ़ोत्तरी की संभावना के मद्देनजर रेलवे प्रशासन रामनगरी के लिये ट्रेन की संख्या में बढोत्तरी पर विचार कर रहा है। सिन्हा ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अयोध्या में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक भगवान श्रीरामलला का दर्शन करने आयेंगे। इसको देखते हुए अयोध्या में ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि डबल ट्रैक का कार्य जोरों से चल रहा है। यह शीघ्र पूरा हो जायेगा। ट्रेन चलाने के लिये ट्रैक खाली रहेगा तो और नई ट्रेन चलायी जा सकती है। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने नवनिर्मित अयोध्या रेलवे स्टेशन और रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^