पूर्वांचल विवि को नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस‘ ग्रेड मिलने से राज्यपाल खुश
20-Dec-2023 06:11 PM 1563
लखनऊ 20 दिसंबर, (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा किए गए निरीक्षण एवं मूल्यांकन में ‘ए प्लस‘ ग्रेड प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञातव्य है कि नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस‘ सर्वाेच्च ग्रेड है और ‘ए प्लस‘ का शुमार भी उच्चतम ग्रेड में ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने अपने प्रयासों में सर्वाेच्च ग्रेड से मात्र ‘0.22‘ अंकों से ही पीछे रहते हुए ये उच्चतम ग्रेड प्राप्त किया है। नैक के उच्चतम ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालयों में शुमार होने के साथ ही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय देश के प्रमुख शीर्ष संस्थानों में भी शामिल हो गया है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय वर्ष 2004 में नैक का “बी” ग्रेड तथा वर्ष 2016 में नैक का “बी प्लस” ग्रेड प्राप्त कर चुका है और अब तीसरी बार के मूल्यांकन में सर्वाेच्च ग्रेड के निकटतम सीजीपीए हासिल करते हुए श्ए प्लसश् ग्रेड प्राप्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^