अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरे कर लिए जाएं: योगी
19-Aug-2023 06:41 PM 7645
अयोध्या, 19 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उसको समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिया जाय। श्री योगी ने आज यहां श्रीराम मंदिर आंदोलन के महानायक साकेतवासी महंत परमहंस रामचन्द्र दास की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर आंदोलन के महानायक रहे परमहंस रामचन्द्र दास की दिली इच्छा थी कि अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो जो आज उनके इच्छानुसार हो रहा है। मंदिर आंदोलन के महानायक परमहंस रामचन्द्र दास जी का आज बीसवीं पुण्यतिथि है इसलिए यहां आकर उनको याद कर रहा हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^