कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में राहुल का स्मृति ईरानी से होगा चुनावी मुकाबला
19-Aug-2023 06:33 PM 4613
अमेठी(संवाददाता) 19 अगस्त (संवाददाता)कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी(यूपीसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय के पार्टी का गढ़ रहे अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लडने के बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में आगामी लोक सभा चुनाव में राहुल गांधी एवं स्मृति ईरानी का दिलचस्प मुकाबला होने की चर्चाएं गरमाने लगीं है। जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्मृति ईरानी के चुनाव जीतने का दावा कर रही है वही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष की इस घोषणा को संजीवनी के रूप में देख रहे है।राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^