बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है सरकार: योगी
06-Dec-2023 06:41 PM 7972
लखनऊ, 6 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनो को साकार कर रही है। डा अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्री योगी ने हजरतगंज स्थित अटल चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत डॉ. आंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर महामानव थे, जिनके सपनों को साकार करने का कार्य डबल इंजन की सरकार कर रही है। आज कुछ लोग समाज को बांटकर देश को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^