रामलला के दर्शन भव्य मंदिर में कर गौरवान्वित होगा देश: केशव
06-Dec-2023 06:46 PM 7699
बुलंदशहर 06 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि सैकड़ों साल के इंतजार के बाद आज ही के दिन अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ था और वह दिन मे दूर नहीं जब पूरा देश मंदिर में रामलला विराजमान के दर्शन का लाभ उठा सकेगा। श्री मौर्य ने कहा कि आज के दिन अयोध्या में विवादित ढांचे को ध्वस्त कर रामलाल के मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ था यह हर्षोल्लास का वातावरण यहीं समाप्त नहीं होगा बल्कि अब वह दिन दूर नहीं जब 22 जनवरी 2024 को हर भारतवासी रामलाल के भव्य मंदिर के अंदर भगवान के स्वरूप का दर्शन कर अपने को गौरवांवित महसूस करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^