बावनकुले ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव से पहले डेढ़ करोड़ सदस्य का लक्ष्य हासिल का निर्देश दिया
17-Feb-2025 12:59 AM 7534
कोल्हापुर 16 फरवरी (संवाददाता) महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में स्थानीय स्वशासन निकायों के आगामी चुनावों में पार्टी की जीत के लिए 1.5 करोड़ पंजीकृत सदस्यों के निर्धारित लक्ष्य को जल्द हासिल करने का निर्देश दिया। श्री बावनकुले ने महा सैनिक दरबार हॉल में आज शाम एक संभागीय संगठन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में शानदार जीत लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में भाजपा की तीसरी सबसे बड़ी जीत होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^