चिराग ने नयी दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ से हुई मौत पर जताया शोक
17-Feb-2025 12:33 AM 6087
पटना, 16 फरवरी (संवाददाता) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नयी दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ से हुई मौत पर शोक जताया है। श्री पासवान ने रविवार को शोक व्यक्त करते हुये अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^