बक्सर रेल दुर्घटना दुखद, तोड़-फोड़ की आशंका की भी जांच जरूरी : सुशील
12-Oct-2023 10:55 PM 6915
पटना 12 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बक्सर रेल दुर्घटना को दुखद बताया और कहा कि इस हादसे के पीछे तोड़फोड़ की आशंका की जांच भी जरूरी है। श्री मोदी ने टोक्यो से बयान जारी कर कहा कि बक्सर रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू हुआ तथा इसकी जांच के आदेश भी दिये गए हैं, जिससे पता चलेगा कि यह हादसा किसी तकनीकी गलती से हुआ है या इसके पीछे तोड़-फोड़ करने वाली ताकतों का हाथ है। उन्होंने कहा कि रेलवे और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाने की घटनाओं के बीच इस हादसे में तोड़फोड़ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता । इस बिंदु पर भी जांच होनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^