बंगाल का 'किरीटेश्वरी' देश का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित: ममता बनर्जी
21-Sep-2023 07:04 PM 7224
कोलकाता, 21 सितंबर (संवाददाता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में किरीटेश्वरी को भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया है। सुश्री बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, "यह साझा और घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में किरीटेश्वरी को पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया है।" उन्होंने कहा कि किरीटेश्वरी गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता, 2023 में चयन 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त 795 प्राप्त आवेदनों में से चयनित किया गया है। सुश्री बनर्जी ने गांव के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कार 27 सितंबर को नयी दिल्ली में पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लालबाग उपखंड में नबाग्राम ब्लॉक के अंतर्गत किरीटेश्वरी गांव 51 शक्तिपीठ मंदिरों में से एक है। यहा मुर्शिदाबाद जिला, गंगा की सहायक नदी भागीरथी के पूर्वी तट पर स्थित है। यह कभी बंगाल के प्रसिद्ध नवाबों का निवास स्थान था। इसके अलावा, यह बंगाल, बिहार और ओडिशा को शामिल करने वाले एक व्यापक क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^