ग़रीबों के अनाज की कालाबाज़ारी कर हेमंत सोरेन भर रहे हैं अपना तिजोरी: बाबूलाल मरांडी
21-Sep-2023 06:56 PM 5754
रांची, 21 सितंबर (संवाददाता) झारखंड संकल्प यात्रा के तहत तोरपा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ग़रीबी को देखा है इसलिए वे ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही बहनों के लिए शौचालय का निर्माण करवाया, गैस कनेक्शन दिया और अब महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है। जबकि कांग्रेस काल में पैरवी पर गैस कनेक्शन मिलता था। श्री मरांडी ने कहा कि मोदी जी बहनों के साथ साथ गाँव ग़रीब किसान के लिये भी छः हज़ार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया है। श्री मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमएम झारखंड को लूटने का कार्य किया है। कांग्रेस जब जब देश या प्रदेशों में शासन किया है वे लूटने का कार्य किया है। झारखंड भी इसका उदाहरण रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^