बंगाल के मुर्शिदाबाद में सड़क हादसे में छह की मौत, कई घायल
22-Jun-2025 11:28 PM 6018
कोलकाता, 22 जून (संवाददाता) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रविवार को एक ट्रेकर और डंपर की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी, जिनमें चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित ट्रेकर में सवार थे और हादसे के समय बीरभूम के सैंथिया में एक जलाशय में पवित्र स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे। यह दुर्घटना कंडी-बहरामपुर राज्य राजमार्ग पर गोकर्ण गांव में हुयी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेकर में चालक सहित 22 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेकर वाहन स्टील के मलबे में तब्दील हो गया। घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पीड़ित हरिहर थाना के अंतर्गत रुकुनपुर गांव के निवासी थे। पीड़ितों ने आज सुबह ही ट्रेकर किराए पर लिया था और पवित्र स्नान के लिए बीरभूम जिले के सैंथिया के अंतर्गत अहमदपुर गये थे। मृतकों में चार महिलाएं, एक बच्चा और चालक शामिल हैं। घटना के बाद डंपर का चालक और उसका सहायक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^