बंगाल में कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत,30 घायल
10-Dec-2023 10:37 PM 6365
कोलकाता, 10 दिसंबर (संवाददाता) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार रात एक पिकअप वैन, जिसमें लोग श्मशान घाट से वापस घर लौट रहे थे, को माल से लदे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारिक सूत्रों ने रविवार को दी। घायलों को रघुनाथगंज के जंगीपुर महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। उनमें से चार को बहरामपुर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^