मोदी की गारंटी की गाड़ी विकास का सशक्त हस्ताक्षरः अनुराग
10-Dec-2023 09:46 PM 2821
शिमला, 10 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की अंतिम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु शुरू किया गया एक देशव्यापी अभियान है। इसमें मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के सभी पंचायत और नगर निकायों में जाएगी। ये मोदी की गारंटी की गाड़ी विकास का सशक्त हस्ताक्षर है। श्री ठाकुर विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने हेतु दो दिनों के हिमाचल प्रवास के दूसरे दिन ठाकुर कुटलैहड़ विधानसभा के बंगाणा ग्राम व चिंतपूर्णी जी विधानसभा के नैहरियां ग्राम में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल हुए व आम जन मानस के साथ सार्थक परिचर्चा की। इसके अलावा श्री ठाकुर रविवार को ऊना जिले स्थित वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में भी शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^