बृहन्मुंबई नगरपालिक निगम को कोविड संबंधी ऐहतियाती उपाय लागू करने के आदेश
10-Jan-2022 11:17 PM 5332
मुंबई 10 जनवरी (AGENCY) बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन आपूर्ति, अस्पताल के बिस्तर और आवश्यक दवाओं जैसे कोविड से संबंधित स्वास्थ्य संसाधनों के प्रबंधन के लिए जारी किये गये ऐहतियाती उपायों और दिशानिर्देशों को लागू करने के आदेश दिये। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिये। याचिका में बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार को कोविड -19 से संबंधित स्वास्थ्य संसाधनों के प्रबंधन पर कई निर्देश देने की मांग की गयी थी। न्यायालय ने बीएमसी को यह भी निर्देश दिया कि उसे यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए कि मुंबई के निवासी ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों से सुरक्षित रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^