गोवा विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी नहीं की : कांग्रेस
10-Jan-2022 11:24 PM 1447
पणजी 10 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी नहीं की गयी है। गोवा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ पणजीकर ने एक बयान में कहा, “ एआईसीसी के नाम पर उम्मीदवारों के लिए टिकट घोषित करने संबंधी वाले सूची की जानकारी मिली है। कृपया ध्यान दें कि यह फर्जी है और पार्टी द्वारा ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गयी है।” इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दो उम्मीदवारों की सूची किये जाने की रिपोर्टें सामने आयी थी , जिसमें एंजेलो फर्नांडीज को कलंगुट और महादेव खांडेकर को सेंकलिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार बताया गया था। इस बीच गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सूची के अनुसार पार्टी अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई फतोरदा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जबकि संतोष कुमार सावंत मायेम से चुनाव लड़ेंगे। जीएफपी का कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^