बस किराया में नहीं होगी कोई भी बढ़ोतरी: अग्निहोत्री
17-Oct-2023 07:25 PM 2745
शिमला, 17 अक्तूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को यहाँ आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें बस किराया में कोई भी बढ़ोतरी न करने के बारे में निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि प्राइवेट बस ऑपरेटर ने किराया बढ़ने का आग्रह किया था परन्तु निदेशक मंडल ने बस किराया न बढ़ाने पर सहमति जताई है। श्री अग्निहोत्री ने बताया कि निगम में खर्चे कम और आय बढ़ाने के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निगम का हर माह का खर्च लगभग 145 करोड़ है और आय केवल 75 करोड़ रुपए है। बाकि पैसे प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है जिसके बदले महिलाओं को 50 प्रतिशत किराया में छूट, पुलिस और छात्रों व अन्य के लिए बस किराये में रियायत दी जाती है। उन्होंने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने कार्यकाल के 50 वर्ष पूरे कर चुका है और इस स्वर्ण जयंती वर्ष में जो गतिविधियां की जानी हैं उन पर भी बैठक में चर्चा की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^