हेमन्त सोरेन ने वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
17-Oct-2023 08:51 PM 4519
रांची, 17 अक्टूबर(संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ रांची की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी -2023 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री सोरेन के समक्ष अधिकारियों द्वारा झारखंड (रांची) की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की तैयारियों की बिंदुवार विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखी गई। श्री सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा खेल के विकास के प्रति किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसका पूरा ध्यान रखें। इस चैंपियनशिप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो इस निमित्त मेकैनिज्म तैयार कर जल्द प्रचार-प्रसार शुरू करें। हॉकी चैंपियनशिप का प्रचार-प्रसार मिशन मोड में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट एलइडी स्क्रीन्स पर सुनिश्चित किए जाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^