बस्ती मे 04 अक्टूबर को आयेंगे मुख्यमन्त्री योगी
02-Oct-2023 07:44 PM 7869
बस्ती 02 अक्टूवर (संवाददाता)उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ 04 अक्टूबर को बस्ती जिले मे विभिन्न कार्यक्रमो मे हिस्सा लेगे। यहां यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अक्टॅूबर को 12 बजे जनपद में आयेगे। पुलिस लाईन में हेलिकाप्टर से उतरने के बाद मण्डलायुक्त सभागार में पदेन जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेगे। इसके पश्चात् विभिन्न क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों से वार्ता करेगे।विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^