समाजवादियों ने किया गांधी और शास्त्री को नमन
02-Oct-2023 05:56 PM 4011
लखनऊ 02 अक्टूबर (संवाददाता)समाजवादी पार्टी की ओर से आज प्रदेश मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 154वीं जयंती मनाई गई तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गांधीजी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि अन्याय के विरूद्ध दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत तक में गांधीजी ने सत्याग्रह के जरिए शोषणकारी ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। आज दुनिया गांधीजी की ओर देख रही है। उनके रास्ते से ही दुनिया में शांति और समाज में सद्भाव कायम किया जा सकता है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा के राजनीतिक एजेंडा में गांधी जी के विचारों को जगह नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^