बीएसएफ ने तरन तारन में पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया
11-Aug-2023 11:04 AM 3916
जालंधर 11 अगस्त (संवाददाता) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर देश विरोधी तत्वों की भारतीय सीमा में घुसने की नापाक कोशिश को नाकाम करते हुए पंजाब के जिला तरन तारन में आज एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुबह के समय, सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने जिला तरन तारन के अंतर्गत सीमावर्ती गांव थेकलां के पास वाले क्षेत्र में, सीमा बाड़ के आगे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने बताया कि जवानों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। आसन्न खतरे को भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षा में उसपर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^