बेरोजगारी की दर 6.6 प्रतिशत
09-Oct-2023 07:22 PM 2774
नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (संवाददाता) देश में अप्रैल से जून 2023 की तिमाही में बेरोजगारी की दर 6.6 प्रतिशत दर्ज की गयी है जो इससे पिछले वर्ष 2022 की इसी तिमाही में 7.6 प्रतिशत रही थी। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के सोमवार को यहां जारी तिमाही श्रम बल सर्वेक्षण जून 2023 में कहा गया है कि देश में 15 वर्ष से अधिक आयु के श्रम बल में बेराेजगारी की दर अप्रैल से जून 2023 की अवधि में 6.6 प्रतिशत रही है। आंकडों के अनुसार जनवरी से मार्च 2023 की अवधि में बेरोजगारी की दर 6.8 प्रतिशत रही थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^