30-Dec-2023 07:00 PM
2764
चंडीगढ़, 30 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वक्फ बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन चौधरी जाकिर हुसैन ने शनिवार को बताया कि मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक लोगों के लिये चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिये 15 जनवरी से भाजपा देश भर में अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सभी लोकसभा क्षेत्रों और विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जायेगी।
चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के कार्यक्रम की रूप-रेखा के अधीन देश को छे क्लस्टर में बाँटा गया है, जिसके तहत आज पंजाब भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में नार्थ क्लस्टर की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्य शामिल हैं। इस बैठक में इन राज्यों के प्रभारी, सह-प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे।...////...