भाजपा चुनाव जीतने के 25 दिन बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई-डोटासरा
26-Dec-2023 06:35 PM 4140
जयपुर 26 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव जीतने के 25 दिन बाद भी मंत्रिमण्डल का गठन नहीं कर पाई है और इससे लोगों के काम नहीं होने से वे अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। श्री डोटासरा ने मंगलवार को यहां प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारी नहीं लगाये गये, सभी प्रशासनिक अधिकारी निर्देशों के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, प्रशासनिक अधिकारी जनता के काम करने की बजाए अच्छा पद पाने के लिये लाईजनिंग कर रहे हैं, नेताओं के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में सरकार कौन चलायेगा यह समझ से परे है तथा राजस्थान की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^