16-Sep-2023 04:13 PM
9025
देवरिया,16 सितम्बर(संवाददाता) प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) कार्यकर्ता आधारित एक लोकतांत्रिक पार्टी है, यह कोई परिवारवादी पार्टी नहीं है।
यहां पार्टी कार्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो कभी परिवारवादी पार्टी नहीं रही। यह भाजपा में ही सम्भव है कि बूथ स्तर से काम करने वाला कार्यकर्ता अपने मेहनत,संघर्ष,निष्ठा से भाजपा का जिलाध्यक्ष,प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है और इसका उदाहरण है कि एक सामान्य से कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काम शुरू करने वाले भूपेन्द्र सिंह आज देवरिया जिले के पार्टी के जिलाध्यक्ष है।
इस अवसर पर सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश मे भाजपा ही एक ऐसा दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देती है। मुझे विश्वास है कि भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा जनपद में एक नयी ऊंचाई को प्राप्त करेगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने अपने कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिये आभार जताया और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास जताया कि पार्टी जनपद में और मजबूत होगी।
जोरदार स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरे जैसे एक सामान्य से कार्यकर्ता को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है,उसका पूरी ईमानदारी,निष्ठा से कार्यकर्ताओं के सहयोग से निर्वहन करते हुये पार्टी को और मजबूत करने का काम करूंगा।...////...