भारतीय जनता पार्टी बन गई है महाभारत की कौरव सेना : शिवपाल सिंह यादव
16-Sep-2023 06:26 PM 8472
इटावा , 16 सितंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी महाभारत की कौरव सेना बन गई है,भाजपा को 2024 के संसदीय चुनाव में सत्ता से हटाने को हर किसी को संकल्प लेना पड़ेगा। श्री यादव ने अपने गृह जिले इटावा के मानिकपुर गांव में आयोजित रामलीला समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाभारत काल का जिक्र करते हुए भाजपा की तुलना कौरवों की सेना से करते हुए कहा कि कौरवों की सेना अनीति के साथ खड़ी थी जबकि पांडवों की सेना न्याय नीति के साथ थी । कौरवों की सेवा में पितामह भीष्म, द्रोणाचार्य,कृपाचार्य, कर्ण जैसे महारथी थे जबकि पांडवों की सेना न्याय के साथ खड़ी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^