भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नाना पटोले के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया
14-Feb-2022 09:04 PM 1489
मुंबई,14 फरवरी (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को दक्षिण मुंबई के केम्स कॉर्नर में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के घर के बाहर सोमवार को विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने हिरासत में लिया। श्री पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाराष्ट्र जनता द्वारा कोरोना प्रसार के संबंध में दये गये बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस के घर के बाहर विरोध शुरू किया किया था जिसके जवाब में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री पटोले के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। श्री मोदी ने संसद में एक बयान में कहा था कि महाराष्ट्र से लोगों के यहां वहां पलायन करने से कोरोना संक्रमण प्रसार को बल मिला जिसके विरोध में कांग्रेस ने पूरे राज्य में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता जनता को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की उन्हें खाना-पानी उपलब्ध कराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^