केरल में कोरोना के 15184 नए मामले, 23 की मौत
12-Feb-2022 10:01 PM 2261
तिरुवनंतपुरम 12 फरवरी (AGENCY) केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 15,184 नए मामले दर्ज किये गये है तथा 23 और मरीजों की मौत हो गयी। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया,“राज्य में इस दौरान 122 मौतों को कोविड-19 से हुई मौतों की सूची में जोड़ा गया, जिनकी मृत्यु हाल में हुयी थी, लेकिन दस्तावेजों के आभाव में इनकी मौतों को कोरोना से हुई मौतों की सूची में नहीं जोड़ा गया था। वहीं करीब 282 लोगों की मौतों को भी अपील आधार पर कोरोना से हुयी मौतों की सूची में जोड़ा गया। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 62,053 हो गयी।” राज्य में आज करीब 38,819 लोगों के ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। राज्य में इस समय 1,81,347 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं 61,52,076 लोगों ने अब तक कोरोना को मात दी है। मौजूदा समय में राज्य में 3,31,518 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 3,25,011 लोग अपने घरों या संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में है, जबकि 6,507 अस्पतालों में हैं। राज्य में आज कोरोना वायर से संक्रमित 1,134 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^