भाजपा की कल्याणकारी नीतियों का घर घर जाकर प्रचार करें कार्यकर्ता: तंवर
11-May-2024 07:05 PM 8024
सिरसा 11 मई (संवाददाता) हरियाणा के सिरसा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं संग मुलाकात की। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते श्री तंवर ने कहा कि आज देश के 140 करोड़ लोगों का भविष्य स्वर्णिम बनाने का वक्त है। आप सब लोग एकजुट होकर भाजपा की कल्याणकारी नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करें और 25 मई के दिन भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अधूरे सपने का पूरा करने की अपील जनमानस से करें। उन्होंने कहा कि हम सबने मिल जुलकर इस बार भाजपा को 400 पार करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^