कांग्रेस नस्लभेद की राजनीति से समाज को बांटने की कर रही है कोशिश-भजनलाल
11-May-2024 07:18 PM 7593
खड़केश्वर (औरंगाबाद), 11 मई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस पर समाज को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनके सिद्धांतों की बातें करने वाली यह पार्टी जातिवाद, क्षेत्रवाद और प्रांतवाद के बाद अब नस्लवाद की राजनीति पर उतर आई है। श्री शर्मा शनिवार को महाराष्ट्र के खडकेश्वर में आयोजित प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा देश के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासियों के बारे में नस्लभेद संबंधी टिप्पणी करना समाज को बांटने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नक्सलवाद का बोलबाला था। तुष्टिकरण के आधार पर सरकारें चलती थीं, जिससे देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^