भाजपा की तरह राजनीतिक लाभ के लिए पाइपों की खरीद नहीं होगी: अग्निहोत्री
19-Sep-2023 09:30 PM 7728
शिमला, 19 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश में अब जरूरत के हिसाब से ही पाइपों की खरीद की जाएगी। पूर्व की भारतीय जनता पार्टी सरकार की तरह खरीद में राजनीतिक लाभ नहीं देखेंगे। श्री अग्निहोत्री मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान मंडी में जल शक्ति विभाग को हुए नुकसान को लेकर पूर्व की भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में 2,000 करोड़ से खरीदे गए पाइप लोगों की छतों पर मिले हैं। इस दौरान भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने श्री अग्निहोत्री को ससुराल के पैदल पुल को जल्द बनाने की दुहाई दी। इस पर उन्होंने कहा कि मेरे ससुराल की याद पूर्व सरकार के समय क्यों नहीं आई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^