कांग्रेस पर छह गारंटी घोषणा तेलंगाना की जनता को धोखा देने का प्रयास : अरुणा
19-Sep-2023 09:53 PM 4215
हैदराबाद,19 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा ने कांग्रेस पार्टी की ओर से तेलंगाना के लिए छह गारंटी की हाल में किये गये घोषणा पर संदेह जताते हुए मंगलवार को कहा कि यह राज्य की जनता को धोखा देने का एक और प्रयास है। सुश्री अरुणा ने आज यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस धोखेबाजी और असाधारण वादों के जरिए सत्ता हासिल करने की साजिश कर रही है। उन्होंने देश को विकास और वैश्विक प्रमुखता की ओर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियां हानिकारक हैं। उन्होंने श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को स्वीकार करने में असमर्थता के लिए कांग्रेस की आलोचना भी की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^