भाजपा ने चार राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा की
07-Jul-2023 05:55 PM 2727
नयी दिल्ली, 07 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभाओं के चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की आज घोषणा की। पार्टी की आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि राजस्थान के लिए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को चुनाव प्रभारी और गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल एवं हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप विश्नोई को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। तेलंगाना के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और पार्टी महासचिव सुनील बंसल को सह प्रभारी, मध्यप्रदेश के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री मनसुखभाई मंडाविया को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^