भाजपा ने जलाया टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला
20-Dec-2023 10:33 PM 1884
भोपाल, 20 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संसद में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाने के मामले को लेकर यहाँ रोशनपुर चौराहे पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया, और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाया गया, यह राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है, यह देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। इस घटना से पूरा देश आंदोलित है। अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^