भाजपा ने की द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
18-Mar-2022 10:09 PM 7606
नयी दिल्ली 18 मार्च (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा और नागालैंड राज्यों में होने वाले आगामी राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम से पवित्र मार्गरेटा ,हिमाचल प्रदेश से सिकंदर कुमार, त्रिपुरा से प्रोफेसर माणिक साहा तथा नागालैंड से फांगनॉन कोन्याक को उम्मीदवार बनाया है। असम, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भाजपा की बहुमत सरकार है जबकि नागालैंड सरकार में भाजपा गठबंधन सहयोगी है। लिहाजा जीत के लिए ज़रूरी विधायकों की संख्या के मद्देनजर इन चारों राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^