भाजपा ने लक्ष्मणगढ़ में विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
17-Oct-2022 10:27 PM 4414
सीकर 17 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में आज किसान आक्रोश सम्मेलन के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद की मांग, किसान कर्ज माफी, भ्रष्टाचार, बिजली आपूर्ति सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में हिंदुस्तान का सबसे ज्यादा बाजरा पैदा होता है। राजस्थान में पिछली बार भी कांग्रेस पार्टी ने गफलत की, इस बार भी कर रही है। आठ हजार टन बाजरा होगा और अगर इसकी समय पर खरीद नहीं हुई तो 3300 करोड़ का नुकसान होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^