भाजपा ने मध्यप्रदेश के शेष पांच और प्रत्याशी घोषित किए
13-Mar-2024 08:38 PM 3461
भोपाल, 13 मार्च (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से पार्टी के शेष पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बुधवार देर शाम कर दी। पार्टी सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार इंदौर से मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उज्जैन (अजा) से अनिल फिरौजिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, धार (अजजा) से श्रीमती सावित्री ठाकुर और बालाघाट से श्रीमती भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^