पीएम सूरज पोर्टल वंचित वर्ग के लिए मददगार: यादव
13-Mar-2024 08:36 PM 7210
धार/भोपाल, 13 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि ‘पीएम-सूरज’ पोर्टल वंचित वर्ग के लोगों के लिए मददगार साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने धार से ऑनलाइन इस कार्यक्रम भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी अभिनंदन के पात्र हैं। वे जनकल्याण की दृष्टि से बारीक बातों का भी ध्यान रखते हैं। सम्पूर्ण आबादी को स्वच्छ और स्वस्थ रखने वाले सफाई कर्मचारियों के हित में उन्होंने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन्हें आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^