विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
भाजपा ने उप मुख्यमंत्री बनाकर सम्राट की 'पगड़ी' का बढ़ाया मान
Zuber Ansari
India
28-Jan-2024 07:34 PM
6529
पटना 28 जनवरी (संवाददाता) वंशवाद और परिवारवाद से परे की राजनीति का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्री सम्राट चौधरी को पार्टी के साथ महज सात साल के छोटे सफर में ही बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाकर उनकी पगड़ी का मान बढ़ा दिया है। भाजपा में वर्ष 2017 में शामिल हुए सम्राट चौधरी ने वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन में शामिल हो कर सरकार बनाने के बाद प्रण लिया था कि ‘नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने के बाद ही वह अपनी पगड़ी खोलेंगे।’ बिहार में सियासी हालात ऐसे बने कि श्री नीतीश कुमार को कुर्सी छोड़नी पड़ी और फिर एक नये समझौते के साथ उनकी (श्री कुमार) अगुवाई में सरकार बनी तब भाजपा ने श्री सम्राट चौधरी की आन-बान को कम नहीं होने दिया और उन्हें उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाकर उनकी ‘पगड़ी’ का मान और बढ़ा दिया। श्री चौधरी के भाजपा में आने के एक साल बाद वर्ष 2018 में ही उन्हें बिहार भाजपा का उपाध्यक्ष बना दिया गया। इतना ही नहीं वर्ष 2020 में प्रदेश की राजग सरकार में उन्हें पंचायती राज मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके बाद 27 मार्च 2023 को वह बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए। इससे पहले वर्ष 1999 में वह तत्कालीन राबड़ी देवी सरकार में पहली बार कृषि मंत्री बनाए गए थे लेकिन उस समय उनकी उम्र को लेकर विवाद हुआ था। वह वर्ष 2000 और 2010 में खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए। मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर गांव में 16 नवंबर 1968 को जन्मे श्री सम्राट चौधरी को राजनीति का ज्ञान उनके पिता श्री शकुनी चौधरी से मिला है। श्री शकुनी चौधरी खगड़िया से सांसद रहे थे। वह श्री नीतीश कुमार की समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं।...////...
«
नीतीश ने सम्राट और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाने का किया एलान
राज्य
»
खट्टर ने पानीपत से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का किया शुभारंभ
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaajapa-ne-up-mukhyamamtree-banaakar-samraat-kee-pagadahee-ka-badhahaya-maana
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/bhaajapa-ne-up-mukhyamamtree-banaakar-samraat-kee-pagadahee-ka-badhahaya-maana
PAGETOP:
ERROR: