नीतीश ने सम्राट और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाने का किया एलान
28-Jan-2024 07:46 PM 5884
पटना 28 जनवरी (संवाददाता) बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके श्री नीतीश कुमार ने आज अपने मंत्रिमंडल सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री का दर्जा दिया है । श्री कुमार ने रविवार को शपथ ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और पार्टी के उपनेता विजय कुमार सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनके अलावा एक निर्दलीय सदस्य समेत आठ सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली। जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और बाकी नेताओं को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं के उनकी राजनीति की प्रकृति के के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पहले वह भाजपा के साथ ही थे लेकिन फिर कहीं और चले गये थे । अब वह अपनी पार्टी के नेताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए फिर से भाजपा के साथ हैं। उन्होंने दुहराया कि उन्होंने बिहार के हित में काम किया है और राज्य के विकास के लिए प्रयास करते रहेंगे। श्री कुमार ने विपक्षी गठबंधन इंडिया का नाम लिए बग़ैर आरोप लगाया कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। वहां चीजें ठीक से नहीं चल रही हैं। उन्होंने दोबारा किसी और गठबंधन में जाने की संभावना से भी इनकार किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^