विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
भाजपा नेता शाहनवाज को हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी हुई, अभी आईसीयू में
Zuber Ansari
India
26-Sep-2023 09:50 PM
7319
मुंबई 26 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को मंगलवार को यहां दिल दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। श्री शाहनवाज हुसैन मुंबई भाजपा अध्यक्ष और बांद्रा के विधायक आशीष शेलार के घर पर थे। वहीं उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। श्री शाहनवाज हुसैन को आज शाम करीब 4 बजे हार्ट अटैक आया। उसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि श्री शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की गई है। फिलहाल वे आईसीयू में हैं, जल्द ही उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। श्री हुसैन को इससे पहले अगस्त में स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1997 में एक कार्यक्रम में श्री शाहनवाज हुसैन को बोलते सुना था। तब उन्होंने कहा था कि यह लड़का बहुत अच्छा बोलता है। इसे संसद में भेजा जाए तो बड़े-बड़ों की छुट्टी कर देगा। श्री शाहनवाज हुसैन पहली बार फरवरी 2005 में कटिहार से विधायक चुने गए। इसके बाद साल 2010 में भी विधायक बने। वह साल 1999 में राज्य मंत्री बने थे। वहीं, 2001 में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बने। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाई है। श्री हुसैन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पास पांच-पांच मंत्रालय संभालने का अनुभव है।...////...
«
मान ने अमित शाह के आगे ज़ोरदार ढंग से उठाए पंजाब के मसले
राज्य
»
हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को बना रखा है अपना वसूली एजेंट : बाबूलाल मरांडी
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaajapa-neta-shaahanavaaj-ko-haarat-ataika-enjiyoplaastee-huee-abhee-aaeeseeyoo-men
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/bhaajapa-neta-shaahanavaaj-ko-haarat-ataika-enjiyoplaastee-huee-abhee-aaeeseeyoo-men
PAGETOP:
ERROR: