भाजपा सदैव से राजनीति में महिला भागीदारी की पक्षधर रही : आर पी एन सिंह
13-Oct-2023 06:21 PM 5849
कुशीनगर 12 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आर पी एन सिंह ने आज कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा । यहां भाजपा जिला मुख्यालय पर आज स्वर्गीय राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर आयोजित मार्गदर्शी महिला सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार अनवरत महिला विकास हेतु कार्य कर रही है ।आधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी जी के विचारों की प्रेरणा स्रोत रही है। लोकसभा और विधानसभा में महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक पारित और अधिनियमित किया गया है। भाजपा सदैव से राजनीति में महिला भागीदारी की पक्षधर रही है ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^