देवरिया : 06 कुन्तल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
13-Oct-2023 06:11 PM 4891
देवरिया,13 अक्टूबर(संवाददाता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खुखुन्दू में शुक्रवार को एसटीएफ की टीम और खुखुन्दू पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 06 कुन्तल से अधिक अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने यहां बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम और खुखुन्दू पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए देवरिया-सलेमपुर मार्ग के खुखुन्दू चौराहे पर एक कन्टेनर वाहन में अलग से टीन की केबिन बनाकर छिपाकर रखे गये कुल 62 पैकेटों में कुल 06 कुन्तल 54 किलो अवैध गांजा बरामद किया।उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 01 करोड़ 50 लाख रूपये है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^