भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगा इंडिया गठबंधन : अजय राय
17-Dec-2023 08:04 PM 3811
जौनपुर, 17 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभायेगी। पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य इण्डिया गठबंधन करेगा। 20 दिसम्बर से हमारे नेतृत्व में सहारनपुर जनपद से यूपी जोड़ो पद यात्रा की शुरू होने जा रही है। जिसका समापन लखनऊ में होगा। श्री राय आज शिवापार गांव में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह डब्बू के घर पर नव विवाहित जोड़े को आर्शीवाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री राय ने संसद में हुए घटनाक्रम के बारे राहुल गांधी के बयानों को सही ठहराते हुए कहा कि आज बेरोगारी, मंहगाई चरम पर है जिसके कारण पढ़े लिखे बेरोगार युवाओं को यह कदम उठाना पड़ा। ये कोई आतंकवादी नही है ये हमारे देश के युवा है, जिन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ऐसा कदम उठाया है। उन भाजपा सांसद पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिसने इन लड़को का पास बनाया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^