राष्ट्रीय महिला व्यापारी सम्मेलन “ सृजन ” का झांसी में हुआ भव्य शुभारंभ
17-Dec-2023 07:09 PM 7916
झांसी 17 दिसंबर (संवाददाता) बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत वीरांगना नगरी झांसी में देश के पहले राष्ट्रीय महिला व्यापारी सम्मेलन “ सृजन” का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यहां दीनदयाल सभागार में कैट और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के बैनर तले शुरू हुए दो दिवसीय इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधानपरिषद के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई की मौजूदगी रही। इनके साथ साथ पांडिचेरी के विधायक शिवा शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भारतिया, महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, सदर विधायक रवि शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य, राजमंत्री हरगोविंद कुशवाहा एवं समाज सेविका अनुराधा शर्मा , सुनीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^