गरीबाें को अपनी राजनीति का मोहरा बना रही भाजपा: अखिलेश
17-Dec-2023 06:17 PM 7769
लखनऊ 17 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार का कहा कि सत्ता केन्द्रित राजनीति के कारण गरीबों की सत्ता में भागीदारी नहीं हो सकती है। गरीब आज भी सत्ता की ताकत से अपरिचित है। भाजपा गरीबों को अपनी राजनीति का मोहरा बनाने का काम कर रही है। राजनीति जनसेवा का माध्यम है जबकि भाजपा की राजनीति पेशेवराना है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकारें जनता की बातें नहीं सुनना चाहती है वह सिर्फ अपने मन की बात सुनाती है। विपक्ष के प्रति उसका रवैया उपेक्षा का है। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में उसका विश्वास नहीं। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है और संविधान की मूलभावना से ही खिलवाड़ किया जाने लगा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^