भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में आयेगी खुशहाली:अखिलेश
24-Dec-2023 08:24 PM 5958
लखनऊ 24 दिसंबर (वार्त) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। कालाधन बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। भारत को कर्जदार बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में खुशहाली आएगी। श्री यादव ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पीड़ित, वंचित समाज का अंग बन गया है। समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए। कन्नौज से आये ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही जनपद में तमाम विकास कार्य हुए थे। भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। कन्नौज के कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि कन्नौज में समाजवादी सरकार में आलू, चावल से वोदका बनाने, परफ्यूम पार्क स्थापित करने, पैरामेडिकल कॉलेज, की स्थापना, उमरदा में काऊ मिल्क प्लांट लगाने के साथ फाकीरे गांव में फ्री सोलर लाइट का प्लांट लगाया था। भाजपा ने जनपद के विकास पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^