हर गांव हर नागरिक तक सरकार संचालित लाभकारी योजनायें पहुंचायें: केशव प्रसाद मौर्य
24-Dec-2023 07:26 PM 4820
बरेली 24 दिसंबर (संवाददाता) बरेली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकासखंड भोजीपुरा नगर पंचायत रिठौरा प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शुरू कर रविवार को कहा कि कार्यकर्ता हर गांव, हर नागरिक तक सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनायें पहुंचायें। उन्होंने विकसित भारत संकल्प की शपथ भी दिलाई। यहां आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर गांव हर नागरिक तक केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी लोगों पहुंचाना है। जिससे कोई भी पात्र किसी भी योजना के लाभ से वंचित ना रहे। उन्होंने समस्त विभागों को निर्देश दिये कि जो भी आवेदन स्टालों के माध्यम से यहां एकत्र किये है या पात्रता सूची में उनका नाम है तो उस विभाग के अधिकारी उन्हें पात्रता के अनुसार लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^