18-Aug-2024 08:29 PM
6868
चंडीगढ़, 18 अगस्त (संवाददाता) काँग्रेस महासचिव व सांसद कुमारी सैलजा ने रविवार को कहा कि समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 10 साल का हिसाब मांगा जाए।
सुश्री सैलजा ने जींद में एक रैली को संबोधित करने के दौरान इस आशय की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के वादे कर रही है पर बताए तो सही एमएसपी के लिए क्या कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित, कर्मचारी, पिछड़ा, किसान, महिला, व्यापारी सभी वर्गों के साथ भाजपा सरकार कैसा बर्ताव करती आई है ये हम सबने देखा है। इसीलिए सभी वर्गों में रोष है और इसका बदला जनता आगामी एक अक्टूबर को वोट की चोट से लेगी।...////...