हुड्डा के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा : सैनी
18-Aug-2024 08:32 PM 7685
यमुनानगर,18 अगस्त (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा और उनके शासनकाल के सभी भ्रष्टाचार के कागज भरे पड़े हैं। श्री सैनी हरियाणा विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद पहली रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जगाधरी में ‘नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली’ को संबोधित करते हुए दावा किया कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर है, और इस बार भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बिना भ्रष्टाचार के विकास और रोजगार देने में सफल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^